फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विद्यार्थियों को दी सीए कोर्स की जानकारी

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर में करियर सेल के तत्वाधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) नई दिल्ली की ओर से किया गया। कार्यक्रम में सीए पूजा मिन्हास ने विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशन में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या विभा ठाकुर ने की। विद्यार्थियों को सीए कोर्स संरचना, फीस तथा फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल स्तर पर पढ़ाए जाने वाले विषयों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्य डॉ. जितेंद्र ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, प्रो. राजेश खरवाल, प्रो. अरविंद पुरी, प्रो. मितुल, प्रो. साहिल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें