फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- नप सुजानपुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में हेरा फेरी

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की अगुवाई में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने सुजानपुर शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और पुतला फूंका। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मंगलवार हुए नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हेरा फेरी से कांग्रेस ने चुनाव अपने पक्ष में किया। प्रदर्शन में प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर व विधायक रणजीत सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा समर्थित पार्षद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें