फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अंधड़ से टूटे बिजली के खंभे, बिजली सेवा बाधित

हमीरपुर जिले में सोमवार तड़के करीब तीन बजे आए तेज अंधड़ और खराब मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधड़ के दौरान कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नौहली पुल के समीप सुजानपुर-हमीरपुर मार्ग में पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। वहीं भकरेड़ी में बिजली के खंभे टूटे गए। बड़सर में करीब चार खंभे टूटे हैं। ग्राम पंचायत पलपल में विक्रम सिंह के मकान पर पेड़ गिरने से मकान में दरारें आ गई। बिजली विभाग की टीमें सुबह से ही आपूर्ति बहाल करने में जुट गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें