फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: दूसरे दिन भी हुआ इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल, धुएं से मुक्त होगा सफर

Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 04:20 PM IST

सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में इलेक्ट्रिक बसों का महत्व बढ़ गया है। हमीरपुर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के मध्यनजर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल दूसरे दिन भी जारी रहा। ट्रायल के तहत इलेक्ट्रिक बस को विभिन्न प्रमुख रूटों पर चलाया गया, ताकि इसकी तकनीकी क्षमता, यात्रियों की सुविधा और सड़क परिस्थितियों में प्रदर्शन का आकलन किया जा सके। सुबह बस हमीरपुर से नादौन के लिए रवाना हुई। बस को शहर के भीतरी और बाहरी इलाकों को जोड़ने वाले कई रूटों पर चलाया गया। बस में शोर न के बराबर होगा और धुएं से मुक्त सफर यात्रियों के लिए बेहतर साबित होगा। इलेक्ट्रिक बस के प्रयोग से प्रदूषण में भी कमी आएगी। ट्रायल पूरा होने के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि हमीरपुर में यदि इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होती है तो न केवल यात्रा सुविधाजनक होगी, बल्कि हमीरपुर को स्वच्छ और हरित शहर बनाने में भी मदद मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार को भी इलेक्ट्रिक बस ट्रायल पर विभिन्न रूटों पर गई है। उन्होंने बताया कि इंधन की बचत होगी। बस में यात्रियों का सफर आरामदायक होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें