ग्राम पंचायत झलान के अंतर्गत गांव लोहारली में नाग पंचमी के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विशेष पूजा-अर्चना की गई। नाग देवता से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं को खीर, हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में गांव के युवाओं ने भी भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस धार्मिक आयोजन में मनोहर लाल, रक्षा, सृष्टि, प्रश्नोतम, तारा चंद, संदीप, कुलदीप सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।