फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: उपनिदेशक ने जांची राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां, 21 को हमीरपुर में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम

आयुष विभाग की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अणु के सिंथेटिक ट्रैक मैदान में किया जाएगा। मंगलवार को कांगड़ा जोन (आयुष) के उपनिदेशक डॉ. इंदु शर्मा ने तैयारियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने जिले के आयुष विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में करीब दो हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना हैं। उन्होंने जिला आयुष विभाग की ओर से गठित कमेटियों की जानकारी ली। प्रतिभागियों की ओर से किया जा रहे योगाभ्यास को देखा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल पर कारपैट एवं मैट बिछाने से लेकर पेयजल, शौचालय, सफाई, प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट, मैदान के बाहर वाहनों की पार्किंग और अन्य सभी आवश्यक प्रबंधों में कोई कमी नहीं होगी। पेयजल एवं रिफ्रेशमेंट के वितरण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के वॉलंटियर्स की मदद भी ली जा सकती है। इस दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तनुजा नागपाल ने प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें