फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में भाग लेंगे सुजानपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से 150 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जिसमें कार्यकर्ताओं की भागीदारी और व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में सेक्टर अध्यक्षों, जोनल अध्यक्षों तथा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के अध्यक्षों ने भाग लिया। रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी। साथ ही परिवहन और प्रबंधन समितियों का गठन किया। परिवहन समिति में प्यार चंद को अध्यक्ष बनाया। समिति में कैप्टन अरविंद्र, सुरेश भाटिया, बीना धीमान, सुमन अटवाल, एडवोकेट संजय जसवाल और विनय शर्मा को सदस्य बनाया। प्रबंधन समिति में विनोद ठाकुर, संजीव कुमार, कैप्टन राकेश गुडराल, मधुसूदन अवस्थी, अशोक चौधरी, विनय स्याल, सूबेदार सुरेश कुमार, सुनीता कुमारी, प्रवीण मोहिनी, विक्की वनिता और नीलम धीमान को शामिल किया। बैठक में राजिंद्र वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के चुनावों में मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। राजिंद्र वर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों को सक्रियता से निभाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें