फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सीएम सुक्खू बोले- मेडिकल कॉलेज को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर ने हमेशा बोल झूठ

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के जोलसप्पड़ परिसर में मंगलवार को 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए अकादमिक ब्लॉक का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। प्रशिक्षुओं से संवाद कर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार की योजनाएं गिनाईं। मुख्यमंत्री ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, रोबोटिक सर्जरी, पीजी सीटों में बढ़ोतरी और नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अकादमिक ब्लॉक के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि वह मुख्यमंत्री नहीं होते तो मेडिकल कॉलेज के भवन को बनाने में ही दस साल से अधिक समय लग जाता। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह मेडिकल कॉलेज को लेकर लगातार झूठ बोलते आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज की मंजूरी से संबंधित स्वीकृति पत्र परिसर में लगा दिया गया है। प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमआरआई, तीन टेस्ला एमआरआई समेत अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश के चार चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड लैब स्थापित की जा रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जसकोट हेलीपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह जोलसप्पड़ पहुंचे। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें