मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एक मां ने मेरा हाथ पकड़ कर कहा चिट्टा मेरा बेटे को खा गया है। उस मां के शब्दों ने मुझे झकझोर कर रख दिया। नशे ने मेरा बेटा खत्म कर दिया। उस वक्त ही मैंने ठान लिया है हिमाचल के एक भी बच्चे को नशे के अंधकार में खोने नहीं दूंगा। पुलिस लाइन मैदान दोसड़का में चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आयोजित मेगा वॉकथॉन में हजारों प्रतिभागियों को संबांधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिट्टा तस्कर हिमाचल छोड़ दें और काले धंधे को बंद कर दें नहीं तो उनका समूल नाश कर दिया जाएगा। हिमाचल में चिट्टे का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन पर महा आंदोलन बन चुका है। समाज का वर्ग अब जाग उठा है। अभियान का लक्ष्य यह है कि युवा पीढ़ी चिट्टे से नफरत करे। कांग्रेस सरकार ने अब तक हिमाचल में नशा तस्करों की 50 करोड़ की संपति जब्त की गई है जबकि पूर्व सरकार में यह कार्रवाई कम हुई है। हिमाचल कांग्रेस सरकार ने पीट एनडीपीएस एक्ट को भी लागू किया है जबकि पूर्व भाजपा को अपने कार्यालय में यह कानून लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जागरूकता अभियान चिट्टे के खिलाफ चलाया गया है। इसके बाद चिट्टे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, छापेमारी और चिट्टा तस्करों की संपतियों का नाश और जब्त करने कार्य किया जाएगा।