राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन स्वच्छता प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में पेंटिंग, भाषण, रंगोली तथा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएल कौशल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है, बल्कि उनमें स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होती है।