फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: आंगनबाड़ी केंद्र भिड़ा में बाल मेले का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र भिड़ा में गुरुवार को बच्चों के लिए बाल मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियां करवाई गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग लिया और खूब आनंद उठाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजना कुमारी और सहायका ने बच्चों को खेल, चित्रकला, गीत, कविता और अन्य गतिविधियों में शामिल किया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर भी मिला। कार्यकर्ता ने बच्चों को आपसी सहयोग, स्वच्छता और अनुशासन के महत्व के बारे में भी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें