फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बच्चों ने हासिल की 3डी प्रिंटिंग तकनीक की जानकारी, एक दिवसीय प्रशिक्षण में अध्यापकों ने भी लिया प्रशिक्षण

अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Dec 2025 03:17 PM IST

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटिंग मशीन के उपयोग, डिजाइनिंग प्रक्रिया व प्रिंटिंग तकनीक के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अटल टिकरिंग लैब (एटीएल) की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता कार्यकारिणी प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने की। सत्र का संचालन एटीएल के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर अखिलेश पंडित ने किया। उन्होंने विद्यालय के छात्रों को 3डी प्रिंटिंग मशीन के उपयोग, डिजाइनिंग प्रक्रिया और प्रिंटिंग तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अखिलेश पंडित ने बताया कि 3डी प्रिंटिंग मशीन आधुनिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन रही है। यह छात्रों को नवाचार पूर्ण सोच, रचनात्मकता, और तकनीकी कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। इस तकनीक को शिक्षिका सपना, नीना, मीनाक्षी, प्रवीण, शिक्षक आजाद अहमद, अशोक शर्मा, वीरेंद्र कुमार, बलवीर आदि ने भी सीखा। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने छात्रों के समक्ष की-चेन और कप का मॉडल बनाकर दिखाया, जिसे देखकर बच्चे काफी उत्साहित और प्रेरित हुए। इस प्रशिक्षण ने छात्रों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति रुचि को और अधिक प्रोत्साहित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें