फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: म्यांमार में फंसा चंबोह का युवक, थाईलैंड की जगह म्यांमार का लगा दिया वीजा

हमीरपुर जिले के चंबोह का एक युवक म्यांमार में फंस गया है। इस युवा को सकुशल देश लाने के लिए परिजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर से शुक्रवार को मुलाकात की। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे 23 वर्षीय शिवम कुमार को थाईलैंड भेजने का वादा कर म्यांमार भेज दिया गया। 15 अगस्त को उनका बेटा रवाना हुआ था और अब दस दिन से उससे बातचीत नहीं हुई है। वीजा लगाते वक्त उन्हें यह कहा गया था कि 70 हजार मासिक नौकरी पर एक साल दो माह का वीजा लगाया गया है। सरकार से यह मांग है कि बच्चे को जल्द से जल्द देश में लाएं। उन्होंने कहा कि शिवम पहले करनाल में नौकरी कर रहा था। फिर उसने चंडीगढ़ में इंटरव्यू दिया। जिस व्यक्ति ने वीजा लगवाया है उससे संपर्क किया गया है लेकिन वह भी सही ढंग से जवाब नहीं दे रहे हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिला के चंबोह निवासी युवक म्यांमार में फंसा है। युवक के परिवार ने मुलाकात की है। इसके अलावा अन्य राज्यों के युवक भी यहां फंसे है। अभिभावकों ने बताया कि एक साल दो माह का वीजा बताकर उन्हें महज दो माह का वीजा दिया गया था और अब यह युवा डिटेंशन सेंटर में है। भारत सरकार इन्हें वापस लाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें