तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर (एचपीटीयू) में विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई की ओर से शुरू की भूख हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्यार्थियों की जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए। विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था से बाहर निकालकर सरकार की ओर से उचित वित्तीय सहयोग प्रदान करना, ताकि विद्यार्थियों पर फीस का अतिरिक्त बोझ न पड़े।