ग्राम पंचायत बीड़ बगहेड़ा के वार्ड नंबर दो में स्नेक मैन माथुर धीमान ने जहरीले सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने कहा कि शांति स्वरूप शर्मा के घर में सांप बुधवार को एक जहरीला सांप घुस गया था। जब उनकी माता पूजा कर रही थी। तो सांप धीरे धीरे उनकी टांग पर चढ़ गया। जब उन्होंने देखा तो वह एकदम घबरा गए और सांप वही पूजा के कमरे में अलमारी के नीचे छिप गया और उन्होंने कमरे को बंद कर दिया और फिर इसकी सूचना इलाके के स्नेक मैन माथुर धीमान को दी तो जब वह सुबह मौके पर पहुंचे तो देखा की अलमारी के पीछे एक बोरे में छिपा हुआ था। माथुर धीमान ने कहा कि यह एक कम जहर वाला सांप है। इस सांप को कैट स्नेक यानी के बिल्ला सांप कहा जाता है।