दयानंद चौक हमीरपुर में निजी बस खराब होने के कारण हल्का जाम लग गया। इस दौरान वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। शुक्रवार को बारातियों से भरी बस पालमपुर से वापिस करसोग जा रही थी। अभी बस दयानंद चौक पहुंची थी कि बस के गेयर में दिक्कत आ गई। बस आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान सुजानपुर-हमीरपुर सड़क मार्ग पर हल्का जाम लग गया। यातायात पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए मशक्क्त करनी पड़ी। बाद में मैकेनिक को बुलाया गया और बस को ठीक किया गया।