फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: किराये के कमरे से 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद, एफआईआर दर्ज

हमीरपुर थाना सदर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर दस स्थित रामनगर में हरि भवन के एक किराये के कमरे से 10.33 ग्राम चिट्टा और 7,000 नकद बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशांक भारद्वाज (28) पुत्र पवन कुमार, निवासी गांव बड़ैहर, नवीन कपलेश (46) पुत्र स्वर्गीय बलवंत राय कपलेश, निवासी लोहारड़ा तथा अश्वनी कुमार (35) पुत्र सुशील कुमार, निवासी गांव बरोहा हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शशांक टैक्सी चालक है। जिस कमरे से बरामदगी हुई, वह उसका किराये का कमरा है। नवीन कैमरा एवं सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का कार्य करता है, जबकि अश्वनी निजी कार्य करता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किराये के कमरे से नशे की सप्लाई की जा रही है। जब टीम मौके पर पहुंची, तब तीनों आरोपी कथित तौर पर चिट्टा का सेवन कर चुके थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल या सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं किराये के कमरे का इस्तेमाल चिट्टा बेचने के लिए तो नहीं किया जा रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। -नशे के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्य कर रही है। गत दिन भी पुलिस ने वार्ड नंबर दस में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया।-बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें