फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अवाहदेवी में श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित विशेष प्रतियोगिता का आयोजन

माता अवाहदेवी मंदिर परिसर कमेटी की ओर से श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गीता के 18वें अध्याय के श्लोकों के उच्चारण और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने की, जबकि सेवानिवृत्त आचार्य पुरुषोत्तम चंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए तीन निर्णायक नियुक्त किए गए, जिनमें शास्त्री संत राम, शास्त्री ठाकुर धर्म चंद और शास्त्री प्रेम राज शामिल थे। इस प्रतियोगिता में अवाहदेवी क्षेत्र के चार सरकारी और चार निजी स्कूलों के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर और सीनियर में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग (आठवीं कक्षा तक) में डीपीएस स्कूल की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेपी पब्लिक स्कूल की आराध्य शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सरकारी स्कूल समीरपुर की निवृती शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में डीपीएस स्कूल की अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। सरकारी स्कूल चोलथरा की अर्पना दूसरे स्थान पर और सरकारी स्कूल बगवाड़ा की पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। भगवान श्रीकृष्ण के सामूहिक भजन प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल कांगो का गहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जे.पी. पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर और मॉडल स्कूल देवधार तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने भविष्य में इस तरह के आयोजनों को और बेहतर ढंग से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें