फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हमीरपुर पहुंचे फलदार पौधे, बागवानी विभाग ने शुरू किया वितरण

बागवानी विभाग ने बरसात के मौसम में लगाए जाने वाले फलदार पौधों का वितरण शुरू कर दिया है। इस वर्ष करीब 40 हजार फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। आम, आंवला, लीची, पिकनट, चीकू आदि के पौधे बागवानों को मिलेंगे। बरसात का मौसम फलदार पौधों के रोपण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसे में अधिक से अधिक बागवानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने के लिए वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उद्यान विभाग ने इच्छुक किसानों और बागवानों से समय पर पौधे प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से रोपण करने की अपील की है। बागवानी विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि उद्यान विभाग को उम्मीद है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप इस वर्ष काफी संख्या में फलदार पौधों का वितरण होगा, जिससे जिले में बागवानी को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें