फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में किसानों को खूब पसंद आ रहा मोटा अनाज, बीज के लिए कृषि विक्रय केंद्रों पर उमड़े

कृषि विक्रय केंद्र हमीरपुर में शुक्रवार को मोटे अनाज का बीज लेने के लिए काफी संख्या में किस पहुंचे। कृषि विक्रय केंद्र पर सुबह ही किसानों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। विक्रय केंद्र पर किसानों ने रागी 1340 रुपये प्रति किलो, कोदरा 910 रुपये प्रति किलो, कंगनी 650 रुपये प्रति किलो, बाजरा 500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। मोटे अनाज को सुपर फूड के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मनुष्य शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। ऐसे में किसानों को सब्सिडी के आधार पर ब्लॉक पर मोटे अनाज का बीज वितरित किया जा रहा है। कृषि विक्रय केंद्रों पर सबसे अधिक बाजरे और रागी के बीजों की डिमांड है। इस बारे में जिला कृषि अधिकारी शशिपाल ने कहा कि छह ब्लाकों पर मोटे अनाज का 42 क्विंटल बीज वितरित कर दिया गया है। किसान आसानी से कृषि विक्रय केंदों पर बीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें