फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर की डॉक्टर रिजुल बनीं मिस यूनिवर्स हिमाचल

पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हमीरपुर कि डॉ. रिजुल के सिर पर मिस यूनिवर्स हिमाचल का ताज सजा है। हमीरपुर में हुई इस प्रतियोगिता में राज्य भर से 27 लड़कियों ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का आयोजन बलौसम इवेंटस बाय बेबिन द्वारा मिस इंडिया यूनिवर्स ओरगेनाईजेशन के आधिकारिक सहयोग से किया गया। इस वर्ष राज्यभर से चयनित 27 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया, जो अपने.अपने जिलों की सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक सोच को मंच पर लेकर आईं।डॉ. रिज़ुल सिंह – हमीरपुर की शान – ने ‘मिस यूनिवर्स हिमाचल 2025’ का ताज जीतकर न सिर्फ प्रदेश का सिर गर्व से ऊँचा किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि हिमाचल की बेटियाँ अब सिर्फ ऊँचाई नहीं, ऊँचाइयों की परिभाषा बन रही हैं।" पहली रनर-अप बनीं शिमला की रवितन्या शर्मा, और दूसरी रनर-अप रहीं हमीरपुर की ही सान्वी शर्मा। तीनों प्रतिभागियों ने मंच पर जो आत्मविश्वास, गरिमा और संवाद की शक्ति दिखाई – वो हर बेटी के सपनों में नयी उड़ान का विश्वास बन गई। इस अवसर पर डॉ. रिजुल ने बताया कि उन्हें जो यह अवसर मिला है उसको लेकर वे बहुत उत्साहित हैं कि उन्हें हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा की वे एक डॉक्टर हैं तथा अपने शौक और लक्ष्य को लेकर वे हमेशा प्रत्यनशील रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को देना चाहती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उसका साथ दिया इस अवसर पर डाॅ रिजुल ने बताया कि उन्हें जो यह अवसर मिला है उसको लेकर वे बहुत उत्साहित हैं कि उन्हें हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा की वे एक डाॅक्टर हैं तथा अपने शौक और लक्ष्य को लेकर वे हमेशा प्रत्यनशील रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को देना चाहती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उसका साथ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें