फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: उपायुक्त से मिला प्रधान और वार्ड सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल

ग्राम पंचायत पौहंज के प्रधान एवं वार्ड सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक मांग-पत्र सौंपकर पंचायत से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत करवाया।पंचायत प्रतिनिधियों ने सुराहा गांव के एक व्यक्ति पर पंचायत के विकास कार्यों में लगातार बाधा डालने के आरोप लगाए और मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।पंचायत प्रधान रीना सिपहिया ने बताया कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से पंचायत के विकास कार्यों में अड़चन पैदा कर रहा है। व्यक्ति ने सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है,जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सरकारी रास्ते व व्यक्ति के घर के खसरा नंबर की विधिवत निशानदेही करवाई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और पंचायत के विकास कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सकें। व्यक्ति के घर के पास एक नाली का निर्माण कार्य भूमि विवाद के कारण पूरा नहीं हो सका। इसी बात को लेकर वह पंचायत के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इससे न केवल विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि पंचायत का कार्य वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच करने की अनुरोध किया ताकि समस्या का उचित समाधान हो सके। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में निष्पक्ष तौर जांच करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें