फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- नशा मुक्त अभियान में योगदान दें सभी विभाग

हमीरपुर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं, अभियानों तथा अधिनियमों से संबंधित छह अलग-अलग जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता की। नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत 17 से 26 जून तक सभी विभाग जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें व इसकी रिपोर्ट जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध प्रदेश सरकार भी दो महीने तक विशेष अभियान चला रही है। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक शिक्षण संस्थान में जागरुकता गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक और इन जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में नशे के विषय को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें