फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: परना बांध, टी-शर्ट में मनरेगा के समर्थन में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की ओर से गांधी चौक में मौन धरने का आयोजन किया गया। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित इस धरने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारतीय मजदूर की वेशभूषामें पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा में किए गए बदलाव का विरोध जताया गया। सुमन भारती की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता लगभग एक घंटे तक मौन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने सिर पर परना बांधा हुआ था और ठंड के बावजूद केवल टी-शर्ट पहनी थी, जबकि अन्य नेता सूट-बूट में नजर आए। जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए आम भारतीय की तरह जीवन जिया। उनसे प्रेरणा लेते हुए उन्होंने मनरेगा में किए गए बदलावों के विरोध के लिए मजदूर का स्वरूप अपनाया है, ताकि मजदूरों की पीड़ा को उसी रूप में सामने रखा जा सके। धरने के दौरान विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, मनजीत डोगरा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें