फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनुराग ठाकुर बोले- असाधरण व्यक्तित्व के मालिक थे डॉ. मनमोहन, खलेगी कमी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की निधन पर शोक जताया है। हमीरपुर स्थित अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह असाधरण व्यक्तित्व के मालिक थे। उनके कार्यालय में वह सांसद रहे। जब कभी मिलते थे बेहद सादगी से मिलते थे। सामान्य और गरीब परिवार से निकल कर उन्होंने देश और दुनिया के विकास में अपना योगदान दिया। वह अकसर जब मिलते तो जरूर पूछते कि आपके पिता प्रोफेसर प्रेम कैसे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पीएम रहते कई मंत्रियों पर घोटालों के आरोपों से संसद में आरोपा प्रत्यारोप से सियासी पारा चढ़ जाता था, लेकिन वह बेहद सहज अंदाज में अपनी बात रखते थे। कभी कभी वह शेरों शायरी कर भी चौंका देते थे। दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराग के तेज तर्रार भाषण और शायरी का जवाब जब उन्होंने शायराना अंदाज में दिया तो हर कोई दंग रह गया। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें