फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर के गांधी चौक पर जनसभा में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मतलब पाकिस्तान। जैसे पाकिस्तान दाने-दाने के लिए तरस रहा, वैसे ही कांग्रेस एक एक सीट के लिए तरस रही है। अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ प्रदेश सरकार को खूब घेरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत ने 1965 और 1970 में धूल चटाई है। अब कांग्रेस मतलब पाकिस्तान को फिर धूल चटाई जाएगी। हिमाचल में लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव भी हैं। इंडियन पॉलिटिक्स लीग में प्रदेश के लोग चौके और छक्के लगाने को तैयार हैं। कहा कि देश को ऐसा कोई इंसान नहीं बचा, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट में पांच लाख नौकरी देने का दावा किया था, लेकिन सारे दावे फेल हुए हैं। 10 साल की मोदी सरकार में एक भी मंत्री पर घोटाले के आरोप नहीं लगे। दस साल में गरीब कल्याण ही मोदी सरकार की पहचान रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें