फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फीस वृद्धि के विरोध में हमीरपुर काॅलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, सीएम को सौंपा ज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर इकाई ने विद्यार्थी हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की ओर से ज्ञापन देने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस वापस लेने, प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में स्थायी कुलपति की नियुक्ति करने और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रिक्त प्राध्यापकों के पद भरने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि से सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की। जिला संयोजक हर्ष चौहान ने तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति करने तथा विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस से एडेड यूनिवर्सिटी बनाने की मांग उठाई। उन्होंने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी मांग की। मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रिक्त 22 प्राध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने और आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें