फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुजानपुर में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए 22 करोड़ की पेयजल स्कीम

मई माह में इस बार बारिश होने से जल शक्ति विभाग को भी राहत मिली है। हालांकि, हर साल गर्मी शुरू होते ही पेयजल स्कीमें हाफने लगती थीं। लेकिन मई माह में भी कई बार बारिश होने से सूखने वाली पेयजल स्कीमों में पानी में कटौती बहुत कम हुई है, जिससे लोगों को भी पेयजल किल्लत से जूझना नही पड़ा है। जल शक्ति विभाग सर्कल के सीनियर इंजीनियर एसई नीरज भोगल ने बताया कि विभाग की पेयजल स्कीमों में इस बार इस मौसम में थोड़ा असर दिखा है और भवन निर्माण करने पर भी नियंत्रण किया जा रहा है ताकि पानी का दुरुपयोग न हो सके। उन्होंने बताया कि बारिश होने से पानी की किल्लत थोड़ी कम हो रही है, जिससे विभाग ने भी राहत ली है। जल शक्ति विभाग सर्कल के सीनियर इंजीनियर एसई नीरज भोगल ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा में 22 करोड़ की लागत से पेयजल स्कीम तैयार करवाई जा रही है, क्योंकि पहले तीन पेयजल स्कीमों में पानी की किल्लत रहती थी लेकिन अब मल्टी विलेज स्कीम के तहत 42 गांवों को पेयजल मुहैया करवाया जाएगा और 11 हजार जनसख्या को पानी का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्कीम के लिए टैंडर भी जल्द ही आवंटित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें