फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जोरावर स्टेडियम में विद्यार्थी परिषद का उग्र प्रदर्शन, धक्का-मुक्की, रोकने के लिए पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र में बुधवार को जोरावर स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन ने तब उग्र रूप ले लिया जब प्रदर्शनकारी गेट को खोलकर विधानसभा की ओेर से बढ़ने लगे। इस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की में कई जमीन पर गिर गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इससे काफी देर के लिए माहाैल तनावपूर्ण बना रहा। विद्यार्थी परिषद बेरोजगारी, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला सहित अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें