हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को नियम 67 के तहत लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर गए। मुख्यमंत्री कच्चे चिट्ठे का जिक्र करते हुए शराब घोटाले के आरोपों पर जवाब दे रहे थे। सीएम ने कहा कि कच्चा चिट्ठा भाजपा के एक ग्रुप ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ही खिलाफ निकाला। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।