पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में छात्र-छात्राओं और सभी शिक्षकों की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर प्रातः 9:30 बजे देश भक्ति से ओतप्रोत पाइप एवं बैंड समूह के विद्यार्थियों की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली फवारा चौक से गुरुद्वारा रोड होते हुए पुलिस ग्राउंड तक पहुंची । वहां से राज्य के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ध्वजारोहण के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों ने एस्कॉर्ट किया। कार्यक्रम के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने अन्य विद्यालयों के साथ केवी के छात्र अर्पित चौहान को पुरस्कृत किया। रैली का मुख्य मकसद विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना को जागृत करना था। विद्यालय के प्राचार्य सुनील चौहान के मार्गदर्शन में सपना एवं विजया सिंह परिहार की ओर से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया ।