फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala Landslide: धर्मशाला बस स्टैंड के ऊपर पहाड़ी से गिरे पत्थर, कांगड़ा कला संग्रहालय भवन पर मंडराया खतरा

कांगड़ा जिले के धर्मशाला बस स्टैंड के साथ लगती पहाड़ी से बुधवार सुबह अचानक पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब 8:15 बजे तेज रफ्तार से पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर नीचे आने लगे। इसी दौरान एक पेड़ भी जड़ों समेत उखड़कर नीचे गिर गया। लगातार हो रहे रॉकफॉल के चलते बस स्टैंड के समीप स्थित कांगड़ा कला संग्रहालय भवन पर भी खतरा मंडराने लगा। गनीमत रही कि घटना के समय बस स्टैंड परिसर में कोई बस या अन्य वाहन खड़ा नहीं था। यदि उस समय यात्रियों से भरी बसें या अधिक संख्या में लोग वहां मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पत्थरों को गिरता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को सतर्क किया और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। समय रहते लोगों के हट जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी का हिस्सा कमजोर हो गया है। इसी वजह से अचानक पत्थर और पेड़ नीचे आ गए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पहाड़ी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड और कांगड़ा कला संग्रहालय के ऊपर स्थित पहाड़ी का भू-वैज्ञानिक निरीक्षण कराया जाए। साथ ही ढलान को सुरक्षित बनाने, कमजोर चट्टानों को हटाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द लागू किए जाएं ताकि यात्रियों, स्थानीय लोगों और आसपास स्थित भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार बारिश के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें