हिमाचल किसान सभा ब्लॉक कमेटी धर्मशाला ने राज्य किसान सभा के आह्वान पर किसानों की मांगों को लेकर डाकघर से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष शौकिनी कपूर, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष जगदीश जग्गी, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप किया। रैली को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की जमीन से बेदखली को तुरंत बंद किया जाए और सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए 16 सितंबर के आदेश के अनुसार नीति बनाई जाए और तुरंत केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी जाए। सभा ने वन संरक्षण कानून 1980 में संशोधन के लिए केंद्र सरकार से तुरंत वार्ता करनें, वन अधिकार कानून 2005 को सख्ती से लागू करने, पुश्तैनी कब्जों को नियमित किया करनेशहरों में दो बिस्वा भूमि देने के कानून को शक्ति से लागू करने और स्मार्ट मीटर लगाने तुरंत बंद करने की मांग भी उठाई। मनरेगा कानून को बहाल करने और 200 दिन का रोजगार देने, शहरी गरीब परिवारों को भी 100 दिन का रोजगार व बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। रैली में हिमाचल किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार सचिव धनवीर सिंह, सुदेश कुमार, रजत, प्रकाश, इशकर, पूजा, अनिल, किशोरी, संजय, विकास, आरती, संतोष, प्रदीप कुमार, श्रवण, सनी कुमार, मनजीत कुमार, विशाल कुमार, अवतार, ओमप्र राजकुमारी, रामप्यारी, निर्मला और 250 लोगों ने भाग लिया।