फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुलिस मैदान में पेंशनरों ने निकाली आक्रोश रैली, फिर जोरावर स्टेडियम में किया चक्का जाम

हिमाचल विधानसभा शीत सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को पुलिस मैदान में मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए माैके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आक्रोश रैली के बाद पेंशनर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जोरावर स्टेडियम के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिस बल ने प्रवेश द्वार बंद कर दिया लेकिन पेंशनरों ने एकत्रित होकर धक्का लगाकर गेट खोल दिया। इसके बाद पेंशनर जोरावर स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। जोरावर स्टेडियम पहुंचने पर पेंशनर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अड़ गए। इस दाैरान पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। पेंशनरों ने चक्का जाम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें