फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला को मर्ज करने का विरोध, डीसी ऑफिस पहुंची छात्राएं और अभिभावक

धर्मशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) को अन्य स्कूल के साथ मर्ज करने के प्रस्ताव के खिलाफ छात्राओं और अभिभावकों का गुस्सा खुलकर सामने आया। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं और उनके अभिभावक नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कांगड़ा कार्यालय तक पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुमिता पठानिया ने किया। उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात कर अपनी चिंताओं से अवगत कराया और मर्जर के निर्णय को वापस लेने की मांग की। अभिभावकों और छात्राओं का कहना है कि सरकार के इस फैसले से छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कन्या स्कूलों का अलग अस्तित्व बनाए रखना जरूरी है, ताकि छात्राओं को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिल सके। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में कन्या और बाल विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय लिया है, जिसके बाद से विभिन्न क्षेत्रों में इसका विरोध शुरू हो गया है। धर्मशाला में भी इस फैसले के खिलाफ लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें