फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री को पैसा नहीं देना चाहते तो जनता की मदद करे केंद्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आपदा का पैसा नहीं देना चाहता तो केंद्र सरकार प्रदेश की जनता की मदद करे। यह बात वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तरह ही अब हिमाचल में लगातार प्राकृतिक आपदाएं हो रही हैं। इससे मनुष्य के साथ पशुधन को भी काफी नुकसान हो रहा है। हिमाचल में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन इसमें केंद्र की और से कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने धर्मशाला के विधायक से सवाल किया कि जब धर्मशाला में 2023 में आपदा आई थी उस समय लोगों की मदद क्यों नहीं की। जबकि अब विधायक की ओर से प्रभावितों को दी गई आर्थिक मदद पर सवाल उठाए हैं। मनोज ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतना पैसा धर्मशाला के मौजूदा विधायक के पास कहां से आया। इसको लेकर विधायक आमजनता के सवालों का जवाब दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें