फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: धर्मशाला में गैस सिलेंडर को लेकर फिर उमड़ी भीड़, लंबी लाइनों में लगे लोग

धर्मशाला के चीलगाड़ी स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में वीरवार सुबह एक बार फिर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब नौ बजे से ही लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में लग गए थे। लोगों को उम्मीद थी कि आज गोदाम में गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। करीब दस बजे सिलेंडरों से भरी गाड़ी गोदाम में पहुंची, जिसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। इसके बाद उपभोक्ताओं ने लाइनों में लगकर अपनी एंट्री करवाई और क्रमवार गैस सिलेंडर प्राप्त किए। पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत और अफवाहों के चलते लोगों में सिलेंडर लेने की होड़ मची हुई है। इसी कारण गैस एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है और उन्हें व्यवस्था बनाए रखने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें