फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला के भारतीय खेल प्राधिकरण में कबड्डी विश्व कप विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

विश्व कप विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम मंगलवार देर शाम कप्तान रितू नेगी की अगुवाई में टीम हवाई जहाज से दिल्ली एयरपोर्ट उतरी, जहां खिलाड़ियों का लोगों ने स्वागत किया। कबड्डी टीम के साथ कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी एयरपोर्ट पर उतारा। इसके बाद बुधवार को हिमाचल की पांचों खिलाड़ी प्रदेश पहुंचीं। यहां पहुंचने पर जगह-जगह खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। धर्मशाला के भारतीय खेल प्राधिकरण में विश्व विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। कप्तान रितू नेगी, उपकप्तान पुष्पा राणा और साक्षी शर्मा सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र से हैं। इसके अलावा भावना ठाकुर मंडी जिले के पंडोह स्थित पिपलागलू गांव की रहने वाली हैं। वहीं चंपा ठाकुर चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के बघेईगढ़ गांव की निवासी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें