फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में होंगी आठ बैठकें, 744 सवाल मिले, विस अध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता

Krishan Singh Updated Tue, 25 Nov 2025 01:18 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक तपोवन, धर्मशाला में आयोजित होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सत्र का शुभारंभ 26 नवंबर को सुबह 11:00 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगा। इस दौरान 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर सरकारी कार्यों के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि इस बार कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। अब तक सदस्यों से विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 744 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 604 तारांकित और 140 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। बढ़ती आपदा की स्थिति, राहत कार्य, सड़कों व पुलों का निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों की स्थिति, युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, पर्यटन, पेयजल आपूर्ति, परिवहन प्रबंधन और विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति जैसी प्रमुख समस्याएं इन प्रश्नों का मुख्य विषय हैं। सभी प्रश्न ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त होकर नियमानुसार सरकार को भेज दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें