फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष

शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर एकत्रित होकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके बाद उसका उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने युवक को टक्कर मारकर घायल किया था, उसके खिलाफ अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी बात को लेकर लोगों में रोष है। चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से बातचीत की। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें