फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala: सीटू के बैनर तले विशाल रैली एवं प्रदर्शन आयोजित

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को आयोजित देशव्यापी हड़ताल के अवसर पर धर्मशाला जिला मुख्यालय में सीटू से जुड़ी विभिन्न यूनियनों, किसान संगठनों एवं महिला संगठनों के सैकड़ों मजदूरों, किसानों और महिलाओं ने जोरदार भागीदारी दर्ज की। हड़ताल के समर्थन में एक विशाल रैली एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें सरकार की मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन, निफट वर्कर्स यूनियन कांगड़ा, टांडा मेडिकल कॉलेज कर्मचारी यूनियन, दरीणी धार प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, इक्कू प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, खौली प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, बनेर प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन, व्हीकल एड कांगड़ा वर्कर्स यूनियन (मारुति), भवन, सड़क एवं अन्य सन्निर्माण मजदूर यूनियन, एचपीएमआरए के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। इसके अतिरिक्त हिमाचल किसान सभा तथा जनवादी महिला समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर मजदूर यूनियनों के साथ एकजुटता का परिचय दिया। रैली का नेतृत्व सीटू के जिला सचिव कॉमरेड रविन्दर कुमार, जिला वित्त सचिव कॉमरेड अशोक कटोच, जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड चतर सिंह ने किया। आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान सुदेश कुमारी, जिला सचिव लज्या देवी, राज्य कमेटी सदस्य वीना शर्मा एवं रीता, जिला उपप्रधान संजीव ठाकुर, नन्दिनी, सुकन्या, मधु संगराए, किरण ठाकुर, अंजू धीमान ने भी संबोधित किया। रैली में पंचरुखी से अर्चना शर्मा, भवारना की प्रधान रेखा, भेडू महादेव से संजना, देहरा से दविता, सुनीता, भावना, सुमन, सीमा, बीना तथा प्रागपुर से अंजू, मनोरमा, राधा, विनय, रमन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। टांडा मेडिकल कॉलेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय कुमार एवं उपप्रधान रजनी ने कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रोजेक्ट वर्कर्स की ओर से रविन्द्र पाल, प्रताप, ललित, विवेक सहित अन्य साथियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह श्रम कानूनों को कमजोर कर मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने की दिशा में कार्य कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें