कांगड़ा वैली कार्निवल-2025 के तहत गुरुवार को धर्मशाला मैराथन का आयोजन किया गया।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री में मैराथन को झंडी दिखाई। धर्मशाला शहर में होने वाले इस बड़े आयोजन के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद है। साई स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ के लिए आठ घंटे तक धर्मशाला शहर में ट्रैफिक रूट बदला गया। इस दौरान कानून व्यवस्था और ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए जिला पुलिस विशेष तैनात रहेगी।