फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मशाला से ब्लैक हैट मार्च का शुभारंभ, तिब्बती युवाओं ने बुलंद की आवाज

Ankesh Dogra Updated Tue, 31 Mar 2026 01:56 PM IST

तिब्बती युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित ब्लैक हैट मार्च का शुभारंभ आज धर्मशाला से हो गया। मैक्लोडगंज स्थित ल्हाग्याल री (दलाई लामा मंदिर के समीप) से शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में तिब्बती युवाओं और समर्थकों ने भाग लिया। मार्च की शुरुआत के दौरान प्रतिभागियों ने तिब्बत में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और सांस्कृतिक दमन के खिलाफ आवाज उठाई। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। आयोजकों के अनुसार, यह पदयात्रा करीब एक महीने तक चलेगी और 25 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी। इस दौरान विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए प्रतिभागी लोगों को जागरूक करेंगे और तिब्बती पहचान, भाषा और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देंगे। ब्लैक हैट मार्च के माध्यम से तिब्बती युवाओं ने साफ किया कि वे मानवाधिकारों की बहाली और तिब्बत की आजादी के मुद्दे को लेकर अपनी आवाज लगातार उठाते रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें