जिला परिषद तथा ब्लॉक समिति धर्मशाला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर शनिवार को भाजपा ने धर्मशाला मे प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता हनुमान मंदिर धर्मशाला में एकत्रित हुए और उन्होंने वहां से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी में की।