फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का 'अति-आत्मविश्वास', नतीजों से पहले सीएम पद की दौड़ शुरू

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 21 Nov 2022 05:15 PM IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिख रहे प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने अब दिल्ली दरबार में हाजिरी भरनी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली आए हुए हैं। ये दोनों अलग-अलग दिल्ली गए हैं। दोनों  नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से अलग-अलग मुलाकात करेंगे और चुनाव के बाद का फीडबैक देंगे। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह पार्टी के केंद्रीय नेताओं खासकर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी मुलाकात करेंगी। सुक्खू भी कई केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें