फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय चंबा को बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन में खाली करवाया

हिमाचल प्रदेश के उपायुक्त कार्यालय चंबा को अब बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उपायुक्त कार्यालय में ई-मेल के जरिये धमकी मिली है। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उपायुक्त कार्यालय को खाली करवाया गया। माैके पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। बता दें, इससे पहले मंडी स्थित उपायुक्त कार्यालय और हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी थी। ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। हालांकि, जांच में किसी तरह की विस्फोटक वस्तु नहीं मिली थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें