राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल चंबा के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। जागरूक रैली विद्यालय परिसर से निकलकर सपड़ी मोहल्ला से होते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान बच्चों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया ने भी बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों बारे में जागरूक किया।