फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मिंजर मेले में लगा पहाड़ी और बाॅलीवुड तरानों का तड़का, सुनील राणा और अनुज शर्मा ने नचाए दर्शक

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक सुनील राणा, पार्श्व गायक अनुज शर्मा और गायक जितेंद्र पंकज शर्मा के नाम रही। तीनों कलाकारों ने पहाड़ी, हिमाचली और हिंदी (बॉलीवुड) गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गीतों की धुन पर पूरा पंडाल झूम उठा और युवा देर रात तक थिरकते रहे। हिमाचली लोक गायक सुनील राणा ने साएं-साएं मत कर राविये गीत से शुरुआत की। इसके बाद पखले मणु खुदलै पाणी रा, होते पेयूरा हीणा, अक कुभंड़ी, दुआ कुभंड़ी रा मेला और चनणी वो करेलणूआं सहित कई लोकप्रिय गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने रलिया वो खेला मेला, हेठ मछली, ऊपर जाल, तेरा मेरा लग्न, बांदरू आया हो, चंबा अवार की नदिया पार, लाल तेरा साफा, जली जान्दी चानणी री रात, रान्झू, जंगला ढलयारा और झिके भला देने रा वाणी आया हो जैसे गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। इससे पहले इंडियन आइडल फेम एवं पार्श्व गायक अनुज शर्मा ने तेरी मेरी कहानी गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने बिना तेरे न इक प, हो या अली, ऐ दिल है मुश्किल, जो भेजी थी दुआ, हर किसी को, एक हसीना थी, मेरी रूह का परिंदा, तुम्हें दिल्लगी भूल, ये हमने सोच रखा था, मैंने जब देखा था तुझको, ओ सैयों नी, देवा-देवा, तेरी दीवानी, खामोशियां और संदेशे आते हैं जैसे बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। उनकी प्रस्तुति के दौरान युवाओं की टोलियां गीतों की धुन पर जमकर थिरकती रहीं। गायक जितेंद्र पंकज शर्मा ने नटखट बंसी वाले गोकुल के राजा भजन से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हर किसी को नहीं, पहले तेरे नैन, कहना गलत और ढिकलू री जोड़ी, गागरऔर गिलमो प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें