राजकीय महाविद्यालय चंबा के अखंड चंडी महल परिसर में बीबीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन (अभिविन्यास) और इंडक्शन (प्रेरण) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीबीए समन्वयक डॉ. शेल्ली महाजन ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया मुख्यातिथि और सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. कुलदीप बंटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने पर नियम, शिष्टाचार, आचरण, कल्ब, सोसाइटी, संगठन, सह-सैक्षणिक गतिविधियों, विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव, खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं इत्यादि के बारे में बताया गया। बीबीए अध्यापकों में मृणाल शर्मा, वेद ज्योति, दिग्विजय ठाकुर, ज्योति शर्मा व समन्वयक डॉ शेल्ली महाजन ने सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इतिहास, स्थापना, उपलब्धियों, विज़न, मिशन, ध्येय, लक्ष्य, विभिन्न कक्षाओं, पाठ्यक्रम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर, कक्षाओं के सौंदर्यकरण, साफ सफाई व्यवस्था, पौधारोपण, जन्मदिन पर पौधा लगाएं, कॉलेज परिसर में साफ सफाई रखें, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें, लड़कियों को किसी तरह की कोई शिकायत हो तो सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी से संपर्क करें अपनी शिकायत दर्ज करवाएं इत्यादि विषयों पर अपनी बात रखी। प्रोफेसर राकेश राठौर ने विद्यार्थियों को ई ज्ञानकोष, स्वयं प्रभा व अन्य मोबाइल वेबसाइट व ई कंटेंट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बी ऑक के नोडल अधिकारी डॉ. चमन सिंह ने छात्रों को बी-वॉक पाठ्यक्रम के उद्देश्यों और संभावनाओं के बारे में चर्चा की। बताया कि यह डिग्री न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाता है, बल्कि छात्रों को व्यावसायिक कौशल भी प्रदान करता है। प्रशिक्षक चंदन चौणा ने छात्रों को बी-वॉक डिग्री पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इसे अपनाने के फायदों के बारे में समझाया। उन्होंने इसे एक सुनहरा अवसर बताया जो छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है।