फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से निकाली गई शोभा यात्रा

पवित्र जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न किरदारों में भगवान शंकर, कृष्ण राधा समेत अन्य झांकिया निकाली गई। इन झांकियों में सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष और नन्हे बच्चे शामिल हुए। गृह रक्षक बैंड और पंजाब के ढोलियों ने एक से बढ़कर एक धुन के जरिये शोभायात्रा में शामिल लोगों को नाचने पर विवश कर दिया। तो वहीं, शहर के मुख्य चौक पर हांडी फोड़ने की कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान इस विघम दृश्य को निहारने के लिए लोगों की भीड़ उम्ड़ पड़ी। लोगों की भीड़ के बीच हांडी फोड़ कार्यक्रम हुआ। जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में सदर विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। शोभायात्रा जुलाहकड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से आरंभ होकर पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद वापिस मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें